फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   City waste started spreading in the village

Chamba News: गांव में पैर पसारने लगा शहर का कचरा

Mon, 30 Mar 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 30 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
City waste started spreading in the village
ग्रामीणों का आरोप, नगर परिषद की गाड़ियां रात के अंधेरे में लगा रहीं ठिकाने
विज्ञापन

प्रशासन भी दे समस्या पर ध्यान, चंबा में धरना-प्रदर्शन करने पर होंगे मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर का कचरा अब ग्रामीण इलाकों में पैर पसार रहा है। डंपिंग साइट न होने से नगर परिषद की गाड़ियां रात के अंधेरे में ग्रामीण इलाकों में कचरा ठिकाने लगा रही हैं। नालों में पड़ा कचरा, बदबू और इसमें तैयार होने वाले मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
शहर का कचरा प्रबंधन चरमरा गया है। नगर परिषद के पास डंपिंग साइट नहीं है। ऐसे में कचरा आसपास के गांवों की ओर धकेला जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि रात के अंधेरे में कचरा फेंकने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते दिनों मंगला क्षेत्र में कचरा फेंकने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सरोथा नाला और आसपास के नाले भी कचरे से भरे जा रहे हैं। इससे न केवल नदी-नालों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार, अमन कुमार, रजत कुमार, रोहित कुमार, संगम कुमार और जतिन कुमार ने बताया कि नगर परिषद के पास स्थायी डंपिंग साइट नहीं। गांवों में कचरा फेंकना सही नहीं है। प्रशासन को भी इस पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों ने साफ किया है कि अगर गांवों तक शहर कचरा फेंका गया तो वह चंबा में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। उधर, नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। संबंधित ठेकेदार से इस विषय पर चर्चा की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed