फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CITU surrounded the central government over the demands of farmers

Chamba News: सीटू ने किसानों की मांगों को लेकर घेरी केंद्र सरकार

Wed, 13 Aug 2025 10:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
CITU surrounded the central government over the demands of farmers
चंबा उपायुक्त कार्यालय गेट के बाहर किसान संबंधी कानूनों को लेकर प्रदर्शन करते सीटू पदा​धिकारी
चंबा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सीटू जिला कमेटी चंबा ने बुधवार काे उपायुक्त कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सीटू के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार और महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आपदा में सैकड़ों किसानों को जमीन बह गई है। इसके लिए सरकार मदद करने के लिए तैयार नहीं है। हिमाचल में हाई कोर्ट आदेश के नाम पर किसानों और बागवानों को उजाड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखे ताकि बड़े पैमाने पर हो रही बेदखली को रोका जा सके। केंद्र सरकार 1980 के वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन करे और हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के समक्ष इसे प्रमुखता से उठाए, ताकि भूमिहीन और आपदा प्रभावित किसानों को भूमि मिल सके और बेदखली से बचाया जा सके। ट्रेड यूनियन मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है की भूमिहीन किसानों को जमीन दी जाए। किसानों को उजाड़ा न जाए। अधिकार कानून को लागू किया जाए। इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं उठाया जाता है तो सीटू देशभर में इसके खिलाफ किसान मोर्चे के साथ हर आंदोलन में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed