फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chuwari bank employee corona positive

चुवाड़ी में बैंक शाखा के चार कर्मी निकले कोरोना संक्रमित

Thu, 12 Nov 2020 06:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
chuwari bank employee corona positive
पॉजिटिव केस आने के बाद बंद की गई एसबीआई सिहुंता की शाखा। - फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विस क्षेत्र के चुवाड़ी बाजार में स्थित बैंक की शाखा में चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसको देखते हुए एहतियात के तौर पर भटियात प्रशासन ने बैंक शाखा को सैनिटाइज करने के बाद बंद करवा दिया गया। इस वजह से लेन-देन करने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। बैंक शाखा के चार कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित आने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि वीरवार को चुवाड़ी बाजार में स्थित बैंक शाखा में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन बैंक कर्मियों के सैंपल लिए थे। इन सैंपलों में दो कर्मी कोरोना संक्रमित आए। दोपहर बाद बैंक की शाखा को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित आने पर शाखा के 10 अन्य कर्मचारियों के भी एहतियात के तौर पर सैंपल लिए।
विज्ञापन

इसमें दो और कर्मी कोरोना संक्रमित आए हैं। कुल मिलाकर बैंक शाखा के चार कर्मी कोरोना संक्रमित आने पर बैंक को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है। बता दें कि भटियात विस क्षेत्र के तहत 60 पंचायतों में 15 पंचायतों के बाशिंदे लोग इस बैंक से लेन-देन करने के लिए आते हैं। ऐसे में बैंक की शाखा बंद रहने से उपभोक्ताओं की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल चुवाड़ी के चिकित्सक श्याम शर्मा ने चुवाड़ी स्थित बैंक शाखा में चार कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर लिए सैंपलों में पहले दो और बाद में दो और कर्मी कोरोना संक्रमित आए हैं।

एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित आने के बाद बैंक को सैनिटाइज करवाकर सील किया गया है। उन्होंने सभी लोगों से कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed