{"_id":"12d372adc0e62e6b6ffd68c0bd1589ed","slug":"churs-found-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने युवकों वे बरामद की ढाई किलो चरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने युवकों वे बरामद की ढाई किलो चरस
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 12 Jan 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-सलूणी मार्ग पर पुलिस ने दो किलो नौ सौ ग्राम चरस के साथ पंजाब के गुरदासपुर जिले के दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किहार पुलिस थाना ने एसएचओ जगदीश चंद की अगुवाई में सलूणी में नाकेबंदी कर रखी थी। इस समय यहां से इनोवा गाड़ी गुजरी जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका लेकिन पुलिस की मौजूदगी से कार में बैठे दोनों युवक हड़बड़ा गए।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से वाहन की बारीकी से जांच करने पर वाहन के अंदर से 2 किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियोें की पहचान पंजाब में गुरदासपुर जिले के संदीप निवासी कृष्णानगर गुरदासपुर व विपन वैरियां मोहल्ला, गुरदासपुर निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े युवकों पर मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिन्हें मंगलवार को अदालत में आगामी कार्रवाई के लिए पेश करवाया।
विज्ञापन