{"_id":"6a5e59135af7a752b10f5491","slug":"churahi-nati-stole-the-show-at-the-bairagarh-jatar-fair-chamba-news-c-88-1-ssml1004-190607-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बैरागढ़ जातर मेले में चुराही नाटी की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बैरागढ़ जातर मेले में चुराही नाटी की रही धूम
Mon, 20 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल के बैरागढ़ क्षेत्र के देहग्रा गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर में 3 दिवसीय जातर मेले का आयोजन किया गया। इसमें इस बार चुराही नाटी की धूम रही। महिलाओं और पुरुषों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर एक साथ नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी।
महिलाओं ने जोजी और लिक्कड़ नामक पारंपरिक परिधान पहनकर घुरेई गाते हुए चुराही नृत्य किया। पुरुषों ने साफा और डोरा पहनकर ढोल की थाप पर चुराही नाटी डाली। उपमंडल स्तरीय जातर मेले के दौरान चुराह के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहा। तीन दिवसीय ऐतिहासिक बैरागढ़ जातर मेले में देवीकोठी की चामुंडा बैरावाली माता ने भी शिरकत की। मेले के पहले दिन माता के बजंतरियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर माता के चिह्न को देग्रां स्थित माता के मंदिर में पहुंचाया। मेले के दौरान मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बैरागढ़ के प्रधान होशियार सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले में लगी अस्थायी मार्केट में लोगों ने जमकर खरीदारी की और बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया। चुराह सहित पूरे जिले से लोगों और व्यापारियों ने मेले में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर बैरागढ़ जातर मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, सचिव तेज सिंह शर्मा, मुख्य सलाहकार देवी सिंह ठाकुर, सलाहकार भजन सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-