फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Churah and charas caught from people of Punjab riding in government bus

Chamba News: सरकारी बस में सवार चुराह और पंजाब के लोगों से पकड़ी चरस

Thu, 28 Sep 2023 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Churah and charas caught from people of Punjab riding in government bus
बनीखेत (चंबा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की भंजराडू-नगरोटा रूट की बस में सवार दो लोगों से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चंबा-कांगड़ा की टीम ने 663 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट उच्चमार्ग पर तुन्नुहट्टी में वीरवार सुबह 9:00 बजे टीम को यह सफलता मिली। टीम ने चुवाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाकर चरस के साथ धरे दोनों लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चंबा-कांगड़ा टीम के प्रभारी एएसआई करतार सिंह ठाकुर ने तुन्नुहट्टी में नाकाबंदी की थी। सुबह करीब 9:00 बजे भंजराड़ू नगरोटा रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस तुन्नुहट्टी बैरियर पर पहुंची। टीम ने बस की जांच की तो इसमें सवार से दो लोगों 43 वर्षीय होशियारा राम गांव वालुई, डाकघर लेसूई तहसील चुराह और रोहित मेहरा पुत्र रंजीत मेहरा जालंधर (पंजाब) के कब्जे से 663 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम में मोहम्मद असलम, मनोहर लाल, संजय कुमार, राम कुमार एवं रॉकी कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि चरस के साथ दो गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed