फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chogan repair not complete

चौगान न तो समतल हुआ और न घास उगी

Fri, 25 Mar 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 25 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
chogan repair not complete
चौगान में पूरी तरह नहीं उगी घास। - फोटो : अमर उजाला

सुधार के नाम पर करीब छह महीने तक बंद रखे गए चंबा के ऐतिहासिक चौगान ही हालत पिछले सालों से ज्यादा खराब हो गई है।

विज्ञापन


चौगान के बीच से घास गायब हो गई है। चौगान के कुछ हिस्सों से घास को उखाड़ कर दूसरी जगह डाला गया है जिसकी वजह से उखाड़े गए हिस्से से भी घास गायब हो गई और जहां इस घास को डाला गया था वहां बारिश से सिर्फ मिट्टी ही उभर कर सामने दिखाई दे रही है। चौगान का मध्य भाग पूरी तरह से ऊबड़-खाबड़ बन गया है। मिंजर मेले के दौरान बनाई गई नालियां भी इस बार भरी नहीं गई हैं और इन नालियों में घास उगने की वजह से लोगों के चोटिल होने का खतरा भी बढ़ गया है।

गौरतलब है कि अक्तूबर माह में चौगान को रखरखाव के नाम पर बंद कर दिया जाता है और इसे 15 अप्रैल को दोबारा खोला जाता है। इस दौरान चौगान में घास उगाने और इसके हिस्सों को समतल करने का काम पूरा किया जाता है। लेकिन इस बार न तो चौगान के हिस्से समतल हो पाए हैं और न ही इसमें घास उगी है। जिन हिस्सों से घास उखाड़ी गई है वहां भी गड्ढे बन गए हैं। इस बार प्रशासन चौगान की देखभाल के लिए सहायक आयुक्त की अगुवाई में एक कमेटी का गठन किया था और इस कमेटी को चौगान की बेहतरी की जिम्मेदारी निभानी थी। मगर चौगान खुलने का समय नजदीक आने तक इसकी हालत में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही बैठक करेंगे : सुनयना शर्मा
उधर, सहायक आयुक्त सुनयना शर्मा का कहना है कि जल्द ही चौगान के सुधार पर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में लोगों की राय ली जाएगी। कमेटी लोगों की राय के अनुसार काम करेगी। उन्होंने बताया कि चौगान के सुधार के लिए हर कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौगान को सुधारने के लिए बड़ा बजट चाहिए : नीलम नैय्यर
 नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर का कहना है कि चौगान की हालत सुधारने के लिए बड़े बजट की जरूरत है। प्रशासन चौगान नगर परिषद के हवाले कर दें और बड़े बजट का इंतजाम करें तो चौगान का कायाकल्प हो सकता है। पूर्व में चौगान में बहुत अच्छी घास थी लेकिन मरम्मत के नाम पर उसे उखाड़ दिया गया और उसके बाद से चौगान की हालत ऐसी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed