{"_id":"579f841d4f1c1bde762b962b","slug":"chogan-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगान में प्रशासन की रेड, जब्त किया डोम से बाहर रखा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगान में प्रशासन की रेड, जब्त किया डोम से बाहर रखा सामान
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिंजर मेला संपन्न होते ही प्रशासन ने सोमवार को चौगान में दबिश देकर डोम से बाहर दुकानें सजाए बैठे कारोबारियों को खदेड़ दिया। प्रशासन ने कारोबारियों का सारा सामान जब्त कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
सोमवार को चौगान नंबर एक में एडीएम शुभकरण सिंह और नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी व तहसीलदार चंबा अमन राणा की अगुवाई में व्यापारियों को खदेड़ने का अभियान चलाया गया। इस दौरान आनाकानी करने वाले व्यापारियों का सामान भी जब्त किया गया। जिसे वाहन के माध्यम से चौगान नंबर एक से बाहर ले जाया गया। प्रशासन ने डोम से बाहर किसी भी कारोबारी को सामान न बेचने देने की बात कही है। उधर प्रशासन और नप के इस कदम को देख कर चौगान में डेरा जमाए बैठे व्यापारियों में खलबली मच गई है। हर व्यापारी अधिक से अधिक सामान बेच कर मुनाफा कमाना चाहता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मिंजर मेला समापन के बाद भी चंबा के चारों चौगान में लगे अस्थायी बाजार में व्यावसायिक गतिविधियां जोर-शोर से चल रही हैं। जहां पर न तो खरीदारों की भीड़ घट रही है और न ही यहां पर डेरा जमाए बैठे व्यवसायियों के गोदाम खाली हो रहे हैं। उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी चंबा शुभकरण सिंह ने बताया कि प्रशासन ने डोम के लिए जगह नीलाम की है। किसी भी कारोबारी को डोम के बाहर सामान नहीं बेचने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डोम से बाहर दुकानें सजाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन