फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Children from Mini Switzerland are studying in Chamba, 30 km away.

Chamba News: 30 किमी दूर जाकर चंबा में पढ़ रहे मिनी स्विट्जरलैंड के बच्चे

Mon, 09 Mar 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Children from Mini Switzerland are studying in Chamba, 30 km away.
सीनियर सेकेंडरी स्कूल खज्जियार में डेढ़ साल से नहीं विज्ञान संकाय के प्रवक्ता
विज्ञापन

जो तैनात थे, उनका भी कर दिया तबादला, नई तैनाती नहीं कर पाई सरकार
स्कूल में अधीक्षक, सीनियर असिस्टेंट और क्लर्क के पद भी चल रहे हैं खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से मशहूर खज्जियार के बच्चों को विज्ञान विषय की पढ़ाई करने के लिए 30 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खज्जियार में विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं के पद लगभग डेढ़ साल से खाली हैं। जो प्रवक्ता पहले कार्यरत थे, सरकार ने उनका तबादला तो दूसरे स्कूलों में तो कर दिया लेकिन उनके स्थान पर अन्य प्रवक्ताओं को नहीं भेजा। यही वजह है कि संकाय होने के बावजूद बच्चे विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। पाठशाला में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रवक्ता के पद खाली हैं। साथ ही अधीक्षक, सीनियर असिस्टेंट और क्लर्क के पद भी खाली हैं। इन्हें भरने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति प्रस्ताव पास कर सरकार और विभाग को भी भेज चुकी है लेकिन, उसके ऊपर कोई गौर नहीं किया गया।
उधर, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि जल्द पाठशाला में प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
--
जब भी कोई केंद्र या राज्य सरकार का मंत्री जिले के दौरे पर आता है तो खज्जियार में अवश्य आता है। कोई भी मंत्री लोगों की समस्या का निदान करने की जहमत नहीं उठाता। वे सिर्फ यहां घूमने के लिए आते हैं। - विक्रम
विज्ञापन

--

सरकार जब भी किसी कर्मचारी का तबादला करती है तो उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी को नियुक्त करती है लेकिन पाठशाला से प्रवक्ताओं के तबादले पर यह नियम अपनाया नहीं गया। - अनिल
विज्ञापन
विज्ञापन

--

जब तक स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रवक्ता नहीं होगा, तब तक उस स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम कभी बेहतर नहीं हो सकता। इसलिए सरकार को जल्द प्रवक्ताओं की तैनाती करनी चाहिए। - योग

--

प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए सरकार, प्रशासन और विभाग से कई बार मांग की गई लेकिन यह आज तक पूरी नहीं हो पाई। यही वजह है कि बच्चों को चंबा या बनीखेत जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। - मनोज कुमार
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed