फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   child died bharmor

भरमौर अस्पताल में बच्ची ने तोड़ दिया दम

Thu, 22 Sep 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 22 Sep 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

उपमंडल भरमौर की घरेड़ पंचायत के करतार सिंह पुत्र धनिया राम ने अतिरिक्त दंडाधिकारी विनय धीमान को डॉक्टरों व 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की लापरवाही से बच्ची की मौत की शिकायत की है।

विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में बताया कि 19 सितंबर को घरेड़ में उसकी पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया था। 21 सितंबर को बच्ची ने मां का दूध नहीं पिया। जिसकी वजह से उसे नजदीकी अस्पताल भरमौर ले आए। भरमौर में बच्ची की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को चंबा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को ऑक्सीजन में रखने की जरूरत है। उन्होंने बच्ची के पिता से 108 नंबर पर संपर्क करने को कहा। बच्ची के पिता करतार सिंह के अनुसार ग्यारह बजे से करीब दो बजे तक वे बच्ची के साथ अस्पताल में एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। मजबूरी में उन्होंने एक निजी गाड़ी से बच्ची को चंबा ले जाने का मन बना लिया। जिस पर डॉक्टरों ने उन्हें निजी वाहन में बच्ची को ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने करतार सिंह को तर्क दिया कि बच्ची को 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन के साथ चंबा पहुंचाना पड़ेगा। जबकि यह सुविधा निजी वाहन में नहीं मिल पाएगी। तीन बजे तक एंबुलेंस न मिल पाने की वजह से बच्ची की मौत हो गई। करतार सिंह ने इस लापरवाही की शिकायत एडीएम विनय धीमान से की है।

बिना ऑक्सीजन नहीं भेज सकते थे : बीएमओ
उधर, भरमौर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य ठाकुर का कहना है कि बुधवार को करीब ग्यारह बजे बच्ची को अस्पताल लाया गया था। बच्ची दूध नहीं पी रही थी, उसकी हालत नाजुक थी। बच्ची की मां दूध पिलाने की कोशिश कर रही थी। दूध श्वास नली में अटक गया था। जिसे ऑक्सीजन के साथ ही चंबा रेफर किया जा सकता था।


दो दिन में जांच की रिपोर्ट दें : एडीएम
एडीएम विनय धीमान ने दो दिन में एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर को इस मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ एसडीएम भरमौर डॉ. जितेंद्र कंवर ने थाना प्रभारी को भी मामले की जांच करने की बात कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed