फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chief Minister to gift projects worth 500 crore to Bhatiyat

Chamba News: भटियात को 500 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

Fri, 30 Oct 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 30 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister to gift projects worth 500 crore to Bhatiyat
तीन नवंबर को चुवाड़ी में जनसभा को करेंगे संबोधित, ककीरा स्कूल में विद्यार्थियों से भी करेंगे संवाद
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में साझा की दौरे की रूपरेखा

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन नवंबर को भटियात विधानसभा क्षेत्र को करीब 500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। वह चुवाड़ी के चौगान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के तीन से छह नवंबर तक प्रस्तावित चंबा प्रवास और भटियात दौरे की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आंबेडकर भवन चुवाड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह कंवर ने की, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 44 सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 23 अन्य सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। उनका लक्ष्य प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ चुवाड़ी-चंबा सुरंग के निर्माण को लेकर चर्चा हुई है। गडकरी ने इसके लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके अलावा चंबा में दो अन्य सुरंगों के निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है। मुख्यमंत्री दौरे के दौरान ककीरा स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और रात्रि ठहराव भी वहीं करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

बैठक में सिहुंता ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, सुरेश शर्मा, सूरज थापा, नरेंद्र बबलू, राजकुमार चंबियाल, अजय सिंह, मयंक महाजन, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, मनीष मल्होत्रा, अजय कुमार, कुलदीप मन्हास, दिलबाग सिंह और प्रह्लाद सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed