{"_id":"656e07a82cd7aae6ef0dec54","slug":"chief-minister-honored-nodal-officer-dr-manoj-chamba-news-c-88-1-cmb1003-13547-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नोडल अधिकारी डॉ. मनोज को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नोडल अधिकारी डॉ. मनोज को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Mon, 04 Dec 2023 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
शिमला में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय समारोह में चुवाड़ी कॉलेज को सम्मानित करते
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के रेड रिबन क्लब को शिमला में आयोजित राज्य स्तीय समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने किया।
सभी जिलों में कार्यरत रेड रिबन क्लब और आईसीटीसी केंद्रों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले केंद्रों को सम्मानित किया गया। जिले के सभी क्लबों में से महाविद्यालय चुवाड़ी के रेड रिबन क्लब को जिला स्तर पर चयनित कर प्रतिनिधित्व के तौर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भेजा गया था। डॉ. मनोज कुमार के साथ प्रिया और तविश ठाकुर ने जिले का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल विशेष तौर पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने सभी उत्कृष्ट क्लबों के अहम योगदान को सराहा। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि रेड रिबन क्लब शिक्षण संस्थानों में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करता है। चुवाड़ी कालेज के प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया और स्टाफ ने रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी और विशेष तौर से इसके सदस्यों को बधाई दी है।