फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chief Minister gave development projects worth Rs 275 crore to Chamba

Chamba News: मुख्यमंत्री ने चंबा को दीं 275 करोड़ की विकास परियोजनाएं

Tue, 12 Mar 2024 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Mar 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gave development projects worth Rs 275 crore to Chamba
मुख्यमंत्री ने चंबा को दीं 275 करोड़ की विकास परियोजनाएं
विज्ञापन

साहाे में जल शक्ति विभाग उपमंडल और उपतहसील की सीएम ने की घोषणा
चुलिहारा में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों को भी किया जाएगा अपग्रेड
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने साहो में उपतहसील और जल शक्ति विभाग का उपमंडल और खेल मैदान के लिए 15 लाख देने की घोषणा की। उदयपुर में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, चुलिहारा में पीएचसी, आईटीआई चंबा में प्लंबर और फिटर के ट्रेड शुरू करने की घोषणा की। कहा कि उन सभी स्कूलों को स्तरोन्नत किया जाएगा, जिसकी सूची विधायक देंगे। मुख्यमंत्री ने चंबा विधानसभा क्षेत्र में 275 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने मैहला भगियार हरेड सड़क पर रावी नदी पर 4 करोड़ से निर्मित 68 मीटर लंबे स्पैन स्टील ट्रस पुल, नकरोड़-टिकरीगढ़-भगईगढ़ सड़क पर दो करोड़ से निर्मित कंगैला नाला पुल और तीसा-सईकोठी-झज्जाकोठी सड़क पर दो करोड़ से बना सेरू नाला पुल जनता को समर्पित किया।
उन्होंने कहा कि 28 करोड़ से कियाणी-राजनगर-चकलू कोटी सड़क का उन्नयन होगा। सात करोड़ से लुड्डू से घरमाणी, छह-छह करोड़ से सराहन-राण, साहु से परोथा पधर सड़क, 14 करोड़ से शाहपुर-सिंहुता-चुवाड़ी-चंबा सड़क, पांच करोड़ से भनेरा-देवीदेहरा-रठियार से मनकोट सड़क, 13 करोड़ से परेल से कोहलड़ी सड़क, 11 करोड़ से चंबा-बनीखेत वाया परेल सड़क, 15 करोड़ से रजेरा से धुलियारा सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसी तरह 22 करोड़ से लचौरी से सलवाण सड़क, 16 करोड़ से मैड़ा से चकोतर, 15 करोड़ से खैरी से भुनाड, 10 करोड़ से भरमौर से बड़ग्राम और 9 करोड़ से सिरडी से घरेड़ वाया सुप्पा सड़कों के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया गया। छह करोड़ से चुरी से बसु-कोठी-नुरकुला सड़क का स्तरोन्नयन, 8 करोड़ सेे लाहल से बगड़ू सड़क व 40 मीटर स्पैन पुल का निर्माण होगा। वर्षा जल संचयन से सतत जल आपूर्ति के लिए 43 करोड़ की परियोजना, तहसील भरमौर में ग्राम पंचायत पूलन पलान और कुगती में 10 करोड़ से शीत क्षेत्रों के लिए एंटी-फ्रीजिंग तकनीक के उपयोग से मौजूदा जल आपूर्ति योजना के विस्तार कार्य, चंबा तहसील में ग्राम पंचायत साच और द्रम्मण में 8 करोड़ से जलापूर्ति योजना साच परेल सुल्तानपुर के विस्तार कार्य, चंबा तहसील के उदयपुर खास के लिए 8 करोड़ की सीवरेज योजना और चंबा तहसील की ग्राम पंचायत कुठेड़, जांघी, गागला के लिए 3 करोड़ रुपये से जलापूर्ति योजना थुंडू फरगोला के पुनः उत्थान कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed