{"_id":"6702b7c185aa44efba0976c2","slug":"chief-disciple-kartar-singh-will-work-without-salary-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134586-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना तनख्वाह कार्य करेंगे मुख्य चेला करतार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना तनख्वाह कार्य करेंगे मुख्य चेला करतार सिंह
Sun, 06 Oct 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ऐतिहासिक मिंधल माता मंदिर में रविवार को पांच प्रजा कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष चुन्नी लाल वर्मा ने की।
बैठक में कई मामलों पर चर्चा की गई। साथ ही प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा मां भगवती मिंधल वासनी के मुख्य चेला (गूर) करतार सिंह ने निस्वार्थ भाव और बिना तनख्वाह काम करने का फैसला लिया है। इसके अलावा बैठक में मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में 18 अक्तूबर को होने वाले जातर मेले के दौरान अखंड ज्योत प्रज्वलित करने के बाद भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए। इस दौरान पांच प्रजा कमेटी के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, राजकुमार, देस राज, प्रेम सिंह, केसव देव, देवी चरण, ठाकुर लाल और ईश्वर दत्त मौजूद रहे।
--