फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Check CCTV cameras in drugstores

दवाइयों की दुकानों में जांचे सीसीटीवी कैमरे

Mon, 21 Feb 2022 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Check CCTV cameras in drugstores
चंबा। जिला प्रशासन के आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयों की दुकानों में सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को दवा निरीक्षक ने कंदला और कोटी में दवाइयों की दुकानों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें इस बात को भी पुख्ता किया गया कि सीसीटीवी कैमरे सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। इसको लेकर केमिस्टों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए। गौरतलब है कि जिले में नशीली दवाइयों के सेवन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने केमिस्ट की दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में कई युवा नशीली दवाओं के सेवन की लत में पड़कर अपना स्वास्थ्य बिगाड़ रहे हैं। ऐसे युवाओं को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। इसमें केमिस्ट को यह भी आदेश दिए गए हैं कि नाबालिगों को डॉक्टर की पर्ची बिना किसी प्रकार की दवाई न बेचें। कई केमिस्ट प्रशासनिक और विभागीय आदेशों के बाद भी बिना डॉक्टर की पर्ची के लोगों को दवाई बेच रहे थे। ऐसे केमिस्टों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगवाना अनिवार्य किया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी किसी भी समय केमिस्ट शॉप में जाकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर दवाई खरीदने वाले लोगों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दवा निरीक्षक ने कोटी और कंदला में दवाई बेचने वाली केमिस्ट की दुकानों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि जिले के दो सौ केमिस्टों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए जा चुके हैं। अब केमिस्ट की दुकान में जाकर सीसीटीवी की जांच की जाएगी, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले या खराब पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। दवा निरीक्षक राकेश कौशल ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार सभी केमिस्टों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दे दिए गए थे। अब दुकानों का निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जहां सीसीटीवी नहीं मिलेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed