{"_id":"6558eef48a007c2e890694e4","slug":"chc-saho-is-not-getting-water-for-three-days-patients-and-attendants-are-worried-chamba-news-c-88-1-ssml1004-12348-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीएचसी साहो में तीन दिन से नहीं मिल रहा पानी, मरीज और तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीएचसी साहो में तीन दिन से नहीं मिल रहा पानी, मरीज और तीमारदार परेशान
Sat, 18 Nov 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा के साहो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पेयजल लाईन को सुचारू करने में जुटे विभाग के कर्म
साहो (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में भर्ती मरीज और तीमारदार पानी न मिलने से परेशान हैं। सीएचसी के लिए तीन दिन से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
लोगों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उधर, इन दिनों क्षेत्र में गेहूं की बिजाई का काम जोर-शोर से चल रहा है। ऐसे में ट्रैक्टर चालक सीएचसी के लिए जाने वाले पेयजल लाइन के ऊपर से ट्रैक्टर गुजार रहे हैं। इस वजह से पेयजल लाइनें टूट रही हैं। वहीं, जलशक्ति विभाग ने भी अब ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना लिया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो में तीन दिन से पानी न मिलने से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को इस बाबत अवगत करवाया गया, लेकिन अभी भी समस्या बरकरार है। शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारी ने स्वास्थ्य केंद्र के लिए जाने वाली पेयजल लाइन का निरीक्षण किया तो देखा कि ट्रैक्टर चालकों की ओर से पेयजल लाइन को तोड़ा गया है। शनिवार देर शाम तक आईपीएच विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेयजल लाइन को जोड़ दिया।
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहसिन खान ने कहा कि पेयजल की आपूर्ति को सुचारू करवा दिया गया है। बार-बार ट्रैक्टर गुजरने से पेयजल लाइन टूट रही है। इस बारे में अधिकारियों को सूचित करने के बाद ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
--