फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CHC Holi has not found a specialist doctor till date

Chamba News: 13 साल पहले खोले सीएचसी होली को आज तक नहीं मिला विशेषज्ञ चिकित्सक

Mon, 27 Nov 2023 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 05:59 AM IST
विज्ञापन
CHC Holi has not found a specialist doctor till date
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली में लोगों की सुविधा के लिए 13 वर्ष पहले खोला गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचएसी) अब मरीजों का मर्ज बढ़ा रहा है। सीएचसी में मात्र एक ही चिकित्सक तैनात है, जबकि विशेषज्ञ एक भी नहीं है। विशेषज्ञ की सेवाएं लेने के लिए मरीजों को 70 किलोमीटर चंबा मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है। जहां आने-जाने में मरीजों का पूरा दिन निकल जाता है।
विज्ञापन

किसी गर्भवती को भी अपना रूटीन चेकअप करवाना हो तो उसे चंबा मेडिकल कॉलेज की ही दौड़ लगानी पड़ती है। लोगों की सुविधा के लिए आज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में विशेषज्ञों की तैनाती की जा सकी है। इसी कारण आज भी जनजातीय क्षेत्र होली की 13 पंचायतों में रहने वाली 20,000 आबादी को विशेषज्ञ से जांच करवाने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में हंसराज, केवल कुमार, सुनील कुमार, योगराज, जितेंद्र, प्यार सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि होली में जब सीएचसी का उद्घाटन वर्ष 2010 में किया गया था। उस दौरान लोगों को इस बात को लेकर खुशी थी कि उन्हें होली में विशेषज्ञ की सेवाएं प्राप्त होंगी। मगर सीएचसी में विशेषज्ञ की सेवाएं मिलना तो दूर चिकित्सकों के भी पूरे पद नहीं भरे जा रहे हैं। एक चिकित्सक सीएचसी को चला रहा है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी में विशेषज्ञों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सरकार और विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। सरकार जल्द ही सीएचसी होली में विशेषज्ञ की तैनाती कर सकती है।
-डॉ. कपिल शर्मा, सीएमओ चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed