फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chaugan used to be full of people on the first day of Minjar, now there is silence, For the last two years, due to the Corona epidemic, the nature of the historical Minjar fair of Chamba has changed.

मिंजर के पहले दिन लोगों से भरा रहता था चौगान, अब पसरा सन्नाटा

Sun, 25 Jul 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Chaugan used to be full of people on the first day of Minjar, now there is silence, For the last two years, due to the Corona epidemic, the nature of the historical Minjar fair of Chamba has changed.
ऐतिहासिक मिंजर मेले के शुभारंभ के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : Chamba
चंबा। कोरोना महामारी के प्रकोप से चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। मेले के पहले दिन जहां चौगान में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते थे। आज के समय में चौगान में एक भी लोग मौजूद नहीं है। चौगान में पहले दिन जहां फुटबाल व हॉकी के मैच होते थे। देश के विभिन्न राज्यों से टीमें प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पहुंचती थी लेकिन अब चौगान नंबर एक में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। कोरोना महामारी के चलते जहां मेले के मुख्य आकर्षण प्रभावित हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ करोड़ों का कारोबार भी सिमट गया है। पिछले दो सालों से रस्म अदायगी तक ही मेला सिमट गया है। पिछले करीब चार सौ सालों में ऐसा दूसरी बार हुआ है। हालांकि कोरोना महामारी के बावजूद मिंजर मेले की रस्में पूर्व की तरह की आयोजित होंगी। मेले में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याएं, कारोबार, खेल प्रतियोगिताएं पिछले दो सालों से नहीं हो रही है। गौरतलब है कि चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले का मुख्य आकर्षण जहां सांस्कृतिक संध्याओं में नामी कलाकारों की मौजूदगी रहती थी तो वहीं, देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कारोबारी भी करोड़ों का कारोबार करते थे। मेले के आयोजन से प्रशासन को भी अच्छी खासी आमदनी हो जाती थी। मेले के बदले स्वरूप से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। कोरोना के कहर ने मेले के आकर्षण का रंग पूरी तरह फीका कर दिया है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकारी निर्देशों के अनुसार ही मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले की पुरानी रस्मों को सलीके से निभाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed