{"_id":"f009e377915cfd750f60683128d329d6","slug":"chanju-dispensary-no-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक डिसपेंसरी चांजू और देहरा चपरासी के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक डिसपेंसरी चांजू और देहरा चपरासी के सहारे
ब्यूरो, अमर उजाला/ चांजू (चंबा)।
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेदिक डिसपेंसरी चांजू व देहरा में डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। डिसपेंसरी के नाम पर सरकार ने भवन ही खड़े कर रखे हैं जबकि डिसपेंसरी में एक भी डॉक्टर तैनात नहीं है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही डिसपेंसरी चला रहे हैं। ग्रामीणों को छोटी से छोटी बीमारी के लिये आठ किमी दूर बघेईगढ़ जाना पड़ रहा है। डिसपेंसरी में डॉक्टर नहीं होने के कारण देहरा व चांजू पंचायत की करीब पांच हजार की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी कपूर चंद, राजू राम, दलीप सिंह, दौलत राम, सोभिया राम, खोजू राम, गुरदयाल सिंह, सतपाल और रमेश कुमार ने बताया कि चांजू व देहरा आयुर्वेदिक डिपसपेंसरी में पिछले आठ सालों से कोई भी डॉक्टर तैनात नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चांजू व देहरा में आयुर्वेदिक डिसपेंसरी में डॉक्टर की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि मौजूदा समय में चिकित्सकों की कमी चल रही है। जैसे ही डॉक्टरों की नई भर्ती होगी। उसी दौरान चांजू व देहरा में भी डॉक्टर तैनात करवा दिए जाएंगे।