फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chanchalo became the president and Kanta Devi became the senior vice president.

Chamba News: चंचलो अध्यक्ष और कांता देवी बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Fri, 03 Apr 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 03 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Chanchalo became the president and Kanta Devi became the senior vice president.
सलूणी में आशा कार्यकर्ता संघ की बैठक में किया नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

29,800 रुपये तक वेतनमान लागू करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ ब्लॉक किहार का सम्मेलन विश्राम गृह सलूणी में हुआ। इसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सरवन कुमार ने की।
बैठक में कई पदाधिकारी और आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें चंचलो देवी को अध्यक्ष, कांता देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भोली देवी को उपाध्यक्ष, ममता देवी, विद्या देवी को महासचिव, हिमांशु को संयुक्त सचिव, बिंता देवी को सहसचिव, टीलों देवी, रीना देवी को मुख्य सलाहकार और रेखा देवी, प्यारी देवी, हिना बेगम, शैलजा को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से आशा और सहयोगी कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सरकार से न्यूनतम वेतन 12,000 से 15,000 रुपये निर्धारित करने और 29,800 रुपये तक वेतनमान लागू करने की मांग की। सामाजिक सुरक्षा, बीमा योजना लागू करने, सेवा समाप्ति पर लाभ सुनिश्चित करने और प्रोत्साहन राशि को नियमित वेतन में शामिल करने जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने यह भी मांग की कि कार्य के लिए निश्चित समय सीमा तय की जाए और ऑनलाइन कार्यों के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed