{"_id":"614225b28ebc3ebd8770143d","slug":"champa-and-pallavi-top-in-poetry-recitation-chamba-news-sml38397714","type":"story","status":"publish","title_hn":"काव्य पाठ में चंपा और पल्लवी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काव्य पाठ में चंपा और पल्लवी अव्वल
विज्ञापन
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर मौजूद लिल्हकोठी कॉलेज के विद्यार्थी व स्टाफ।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में बुधवार को हिंदी पखवाड़े का समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार बतौर मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य मनोज कुमार, चंद्रपाल, डॉ. अजय कुमार और प्रशांत रमण रवि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत और लघु नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान छात्रों के लिए स्वरचित कविता पाठ, भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों की सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही। काव्य पाठ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा चंपा और बीए प्रथम वर्ष की पल्लवी को संयुक्त रूप से प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की दिशू द्वितीय और वंदना को तृतीय स्थान हासिल हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में काजल शर्मा और काजल कुमारी संयुक्त रूप से प्रथम, शिवानी और पिंकी संयुक्त रूप से द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में आरती और काजल को प्रथम, दीक्षा और अरविंद को द्वितीय, जबकि मनीषा और राशि को तृतीय स्थान हासिल हुआ। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को कॉलेज प्राचार्य और शिक्षकों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस आयोजन में निर्णायक के रूप में डॉक्टर अजय और प्रशांत रमण रवि के साथ लता देवी (स्थानीय अभिभावक) ने योगदान दिया।
विज्ञापन
लता ने हिंदी प्रेम पर अपनी कविता सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन छात्राओं शिवानी और वैभवी ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रकार के आयोजनों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया।