फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's Not on Map organization is teaching to preserve culture in Rajasthan

Chamba News: राजस्थान में संस्कृति का संरक्षण करना सिखा रही चंबा की नॉट ऑन मैप संस्था

Tue, 12 Mar 2024 09:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Mar 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
Chamba's Not on Map organization is teaching to preserve culture in Rajasthan
राजस्थान में संस्कृति का संरक्षण करना सिखा रही चंबा की नॉट ऑन मैप संस्था
विज्ञापन

यूनेस्को और राजस्थान सरकार ने संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर सौंपा है यह कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा जिले की नॉट ऑन मैप संस्था राजस्थान के लोगों को सांस्कृतिक संरक्षण एवं संवर्धन के साथ सामुदायिक आधारित जिम्मेदार पर्यटन के माध्यम से आर्थिकी सुदृढ़ करने की बारीकियां सिखा रही है। यूनेस्को और राजस्थान सरकार का पर्यटन विभाग संस्था के कार्यों से काफी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में राजस्थान के शिल्पकारों और कलाकारों को सामुदायिक आधारित जिम्मेदार पर्यटन और संस्कृति को संजोते हुए आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। संस्था से जुड़े रेणू शर्मा, देवेंदर, तन्य और भोम राजस्थान सरकार, पर्यटन विभाग के चिह्नित गांवों में लोगों को जिम्मेदार पर्यटन की बारीकियां सिखा रहे हैं। तीन से 10 मार्च तक राजस्थान के पश्चिमी जिलों के पांच गांव बडनावा जागीर, शियो, चौहट्टन, चौपासनी एवं सांगासिनी में करीब 200 से अधिक लोक कलाकारों एवं शिल्पकारों के साथ अमूर्त सांस्कृतिक विरासत एवं संवर्धन के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। पहली कार्यशाला का आयोजन बड़नावा जागीर में किया गया। यह क्षेत्र लंगा समुदाय का है। नॉट ऑन मैप संस्था के संस्थापक मनुज शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed