फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's dilapidated streets to be paved with tar now.

Chamba News: चंबा की बदहाल गलियों पर अब बिछेगी तारकोल

Mon, 21 Sep 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Sep 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chamba's dilapidated streets to be paved with tar now.
अमर उजाला में प्रका​शित अ​भियान संबंधी खबर।संवाद
50 लाख रुपये का बजट जारी, लोक निर्माण विभाग तैयार करेगा एस्टीमेट; चिन्हित सड़कों और मार्गों की होगी मरम्मत
विज्ञापन

उखड़े पेवर और खस्ताहाल गलियों की समस्या भी होगी दूर, फायर हाइड्रेंट के लिए उखाड़े गए हिस्सों की मरम्मत विभाग करेगा
मोहम्मद अयूब
चंबा। शहर की खस्ताहाल गलियों और सड़कों की तस्वीर अब बदलने की उम्मीद जगी है। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से अमर उजाला के ‘खस्ताहाल सड़कें’ अभियान के बाद नगर परिषद ने मरम्मत कार्य की प्रक्रिया तेज कर दी है।
शहर के चिह्नित मार्गों पर तारकोल बिछाने के लिए लोक निर्माण विभाग से एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। इसके लिए 50 लाख रुपये का बजट जारी हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने चंबा शहर की सड़कों और मार्गों की स्थिति सुधारने के लिए करीब एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। इसमें से 50 लाख रुपये नगर परिषद को प्राप्त हो चुके हैं। अब लोक निर्माण विभाग सड़कों की स्थिति के आधार पर एस्टीमेट तैयार करेगा। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर खराब मार्गों पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर की सड़कों और गलियों को दुरुस्त करने के लिए बजट का प्रावधान हो गया है। विधायक ने मुख्यमंत्री के चंबा दौरे के दौरान शहर की खस्ताहाल सड़कों का मामला प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बजट की घोषणा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ गलियों में फायर हाइड्रेंट स्थापित करने के लिए पेवर उखाड़े गए हैं। इन हिस्सों की आवश्यक मरम्मत जल शक्ति विभाग करेगा। यदि कार्य नगर परिषद से करवाना हुआ तो संबंधित विभाग को अनुमानित राशि जमा करवानी होगी। सड़कों और गलियों के कार्यों के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है।

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

अमर उजाला में प्रकाशित अभियान संबंधी खबर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed