फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba,Vehicles on the Khajjiar-Lakkamandi route,Public Works Department lays mud on slippery road, relief to common people including tourists

खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर दौड़े वाहन

Mon, 08 Feb 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
chamba,Vehicles on the Khajjiar-Lakkamandi route,Public Works Department lays mud on slippery road, relief to common people including tourists
खज्जियार(चंबा)। खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर सोमवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग पर बर्फबारी के बाद हुई फिसलन को खत्म करने के लिए मिट्टी डाली। इसके बाद यहां पर्यटक अपने वाहन लेकर पहुंचे और बर्फबारी के बीच अठखेलियों का दौर शुरू हो गया। मार्ग सुचारु होने से पर्यटकों सहित आम लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मार्ग पर गत सप्ताह भारी बर्फबारी हुई थी। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से चार दिनों के भीतर मार्ग को बहाल कर दिया गया। प्रचंड ठंड के चलते सुबह व शाम मार्ग पर कोहरा जमने से वाहन चालकों को काफी परेशानियां पेर्श आइं। रविवार को पूरा दिन मार्ग पर पर्यटकों ने अपने वाहन नहीं दौड़ाए। लोक निर्माण विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया। इसके बाद विभाग ने मार्ग पर जगह-जगह मिट्टी डाली और मार्ग को पूरी तरह बहाल किया। विभाग ने चालकों व पर्यटकों से आह्वान किया है कि सुबह व शाम के वक्त वाहन दौड़ाते वक्त विशेष सावधानियां बरतें। लोक निर्माण विभाग डलहौजी के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मार्ग पर मिट्टी बिछाकर फिसलन को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed