फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba urben elction political parties in action

चंबा, डलहौजी में बीजेपी मजबूत, चुवाड़ी में कांग्रेस का दावा

Mon, 11 Jan 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
chamba urben elction political parties in action
चुवाड़ी में पांच पार्षदों ने कांग्रेस में जताया विश्वास। इन सभी पार्षदों ने पूर्व विधायक व कांग? - फोटो : Chamba
चंबा। नगर निकाय चुनावों में चुनाव परिणाम आने के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। उम्मीदवार जहां अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं तो वहीं पार्टियां भी सक्रिय हो गई हैं। इसके लिए गुप्त मंत्रणाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नप चंबा और डलहौजी की बात की जाए तो वहां बीजेपी समर्थित उम्मीदवार का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। मगर नपं चुवाड़ी में कांग्रेस ने बाजी पलटते हुए अपने समर्थित पार्षदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा करके सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को लेकर अभी तक तिथि निर्धारित नहीं हो पाई है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत चुवाड़ी में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों में बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज कर नप चंबा पर अपना कब्जा करने में कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा नगर परिषद चंबा में अध्यक्ष पद अनारक्षित है। ऐसे में यहां की बात की जाए तो यहां पर पूर्व अध्यक्ष नीलम नैयर का दोबारा अध्यक्ष पद पर काबिज होना तय हो चुका है। अब इस पर मोहर लगना बाकी हैं। वहीं, नगर निकाय चुनावों में लगातार तीन बार नप चुनावों में जीत दर्ज करने वाली सीमा कश्यप को उपाध्यक्ष पद पर काबिज होना भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर परिषद डलहौजी का अध्यक्ष पद एसटी महिला के लिए आरक्षित है। लिहाजा, नप डलहौजी के वार्ड नंबर 1 बकरोटा से दो बार विजेता रही रीना के अलावा अध्यक्ष पद की दौड़ में तीन अन्य प्रत्याशियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इसमें वार्ड आठ मोती टिब्बा से वंदना देवी, वार्ड 9 डलहौजी क्लब से प्रतिमा ठाकुर और वार्ड 6 कथलग से रानी शर्मा के नाम पर चर्चाओं के दौर जारी हैं। नगर उपाध्यक्ष पद की दौड़ में अजय चौहान और संजीव पठानिया के नामों की चर्चा हैं।
लिहाजा, अब आगामी दिनों में इस बात से पर्दा उठ जाएगा कि नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर बीजेपी का कौन प्रत्याशी काबिज होता है। नगर पंचायत चुवाड़ी में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित है। शहरी निकाय चुनावों में जीत दर्ज करने के बाद नगर पंचायत चुवाड़ी के सात में पांच पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया है।
इन सभी पार्षदों ने सोमवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से वार्ड तीन से निर्वाचित महिला पार्षद को अध्यक्ष और वार्ड दो से निर्वाचित पूर्व में अध्यक्ष रहे सुरिंद्र चाढ़क को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चुना। नगर निकाय चुनावों के बाद अब नप डलहौजी और चंबा में बीजेपी तो नगर पंचायत चुवाड़ी में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर काबिज होना करीब-करीब तय हो गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि नपं चुवाड़ी में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि नप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों पर अभी चर्चा नहीं हुई है। तिथि निर्धारित होने पर नाम तय कर उनकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed