फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba two died due to fall in chamba

घास काट रही महिला का फिसला पांव, अस्सी फीट खाई में गिरने से मौत

Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
chamba two died due to fall in chamba
बनीखेत (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत द्रड्डा और चुवाड़ी के साहला क्षेत्र में गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों ही हादसे गहरी खाई में गिरने से हुए हैं। पहला मामला बनीखेत के द्रड्डा क्षेत्र का है। यहां घास काट रही महिला पांव फिसलने से गहरी खाई में गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार को सुबह के समय पेश आया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान दुर्गा देवी (50) पत्नी चंदु राम निवासी गांव द्रड्डा डाकघर द्रड्डा तहसील, जिला चंबा के रूप में हुई। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला रविवार को सुबह के समय बहू के साथ घास काटने के लिए निकली। इसी बीच ढांक के समीप अचानक महिला का पांव फिसल गया। इससे महिला करीब 80 फीट गहरे द्रड्डा नाले में जा गिरी। इससे पहले बहू कुछ कर पाती, महिला की ढांक से गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मामले की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही आगामी कार्रवाई पूरी की। एसएचओ चंबा शकिनी कपूर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरने से एक महिला की मौत हुई है।
वहीं दूसरा मामला पुलिस थाना चुवाड़ी के साहला क्षेत्र में ढांक से गिरने से मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चैन लाल पुत्र साहब सिंह गांव सरापडी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त मेट 63 वर्षीय चैन सिंह पुत्र साहब सिंह सुबह सवेरे बकरियां चराने गया था।

रोजाना की तरह जब वो सुबह 10 बजे तक न लौटा तो इंतजार करते करते पत्नी पति की तलाश में निकली। यहां चैन सिंह ढांक से नीचे गिरा पाया गया और मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed