{"_id":"66e46d9f11e005f0840c00a6","slug":"chamba-traders-agree-on-the-decision-of-the-state-executive-will-support-chamba-news-c-88-1-ssml1004-133057-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के व्यापारी प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय पर सहमत, देंगे समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के व्यापारी प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय पर सहमत, देंगे समर्थन
Fri, 13 Sep 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शिमला में कथित अवैध मस्जिद मामले में पुलिस के लाठीचार्ज करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों के आवाह्न पर जिला चंबा के व्यापारी प्रदेश कार्यकारिणी के समर्थन में आ गए हैं। ऐसे में चंबा में सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक बाजार बंद रखा जाएगा।
चंबा व्यापार मंडल के प्रधान वीरेंद्र महाजन ने बताया कि शिमला में अवैध रूप से मस्जिद निर्माण को लेकर विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के लाठीचार्ज से विहिप और हिंदू समाज खिन्न है। इसी विरोध में पूरे हिमाचल में व्यापार मंडल ने बंद करने का निर्णय लिया है। उधर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा ने कहा कि सभी दुकानदार और व्यापारी अपनी दुकानें बंद रख कर एकता का परिचय दें।
उधर, चुवाड़ी में भी सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक दुकानें और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। व्यापार मंडल चुवाड़ी के प्रधान कुलभूषण धीमान ने ये जानकारी दी। संवाद