फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba trader association election 15 december

15 दिसंबर को होंगे व्यापार मंडल चंबा के चुनाव

Mon, 02 Dec 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
chamba trader association election 15 december
चंबा। व्यापार मंडल चंबा के चुनाव 15 दिसंबर को मिलन पैलेस में होंगे। चुनाव प्रभारी नरेश महाजन की अध्यक्षता में होंगे। निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इसके तहत चुनावों के लिए तीन से छह दिसंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। सात दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और नौ दिसंबर को नामांकन वापिस ले सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल चंबा के छह सौ सदस्य है। अध्यक्ष पद के दावेदार को 11 हजार रुपये और महासचिव पद के लिए साढ़े सात हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी। चुनाव के लिए कोई नया वोट नहीं बनेगा, न ही नए सदस्य वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया तय तिथि को सुबह दस बजे शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं चुनाव की तारीखें घोषित होते ही कारोबारियों में चुनावों को लेकर चरचाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed