{"_id":"695bf1b6502f3b18d20376d4","slug":"chamba-to-host-a-literary-festival-in-the-second-week-of-march-chamba-news-c-88-1-ssml1004-171229-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा में मार्च के दूसरे हफ्ते में होगा साहित्य उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा में मार्च के दूसरे हफ्ते में होगा साहित्य उत्सव
Mon, 05 Jan 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मार्च के द्वितीय सप्ताह में जिला मुख्यालय चंबा में साहित्य उत्सव का आयोजन होगा। उत्सव में देशभर से वरिष्ठ एवं नवोदित साहित्यकार, लेखक, कवि, शोधार्थी और विद्यार्थी भाग लेंगे। उन्होंने साहित्य उत्सव के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि इस उत्सव के माध्यम से साहित्य, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जाएगा। उत्सव के दौरान साहित्य से जुड़े विविध विषयों पर परिचर्चाएं, काव्य पाठ और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पुस्तक तथा हस्तशिल्प कलाकृतियों की प्रदर्शनी के साथ-साथ लोकगीत एवं लोकनृत्य, गजल संध्या और नाट्य प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन को सफल बनाने के लिए साहित्य एवं कला क्षेत्र से जुड़ी स्थानीय गैर-सरकारी संस्थाओं का सहयोग सुनिश्चित किया जाए। मुकेश रेपसवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि साहित्य उत्सव न केवल साहित्यकारों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं को भी साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा देगा। बैठक में आयोजन स्थल, अतिथियों के आमंत्रण, आवास, यातायात, मंच व्यवस्था तथा प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।