फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Teesa road remained closed for seven and a half hours due to the cracking of the hill

पहाड़ी दरकने से साढ़े सात घंटे बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग

Mon, 28 Feb 2022 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Teesa road remained closed for seven and a half hours due to the cracking of the hill
चांजू नाला के पास मार्ग बहाल करने में जुटी मशीनरी। - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। चांजू नाले में निर्माणाधीन पुल के पास सोमवार सुबह आठ बजे हुए भारी भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग साढ़े सात घंटे तक बंद रहा। सड़क बंद होने से देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सिविल अस्पताल तीसा से रेफर मरीजों सहित अन्य छोटी गाड़ियां और बसों को वाया हिमगिरी, बरोटी और सलूणी 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर चंबा पहुंचना पड़ा। वहीं, गाड़ियों में सफर कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभाग की लेबर और मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया। सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में भारी बारिश के बाद अब धूप खिलने के साथ ही पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। सोमवार सुबह आठ बजे के करीब चांजू नाले के पास पहाड़ दरकने से सड़क का 200 मीटर हिस्सा मलबे और चट्टानों से दब गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई वाहन या राहगीर वहां से गुजर नहीं रहा था अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। सड़क के भूस्खलन से बाधित होने पर कई ग्रामीण अपने रिस्क पर मलबे और पत्थरों को पार करते हुए चांजू नाले को पार कर दूसरे छोर तक पहुंचे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क को बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed