फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba teachers working for environmental protection

Chamba News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे चंबा के शिक्षक

Sun, 01 Sep 2024 09:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Sep 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Chamba teachers working for environmental protection
चंबा। जिला चंबा के चार सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षक हिमकोष्ट के साथ मिलकर पर्यावरण सरंक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। इन शिक्षकों को चेंज मेकर नाम दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तैनात अध्यापक दीपक कुमार ने स्कूल परिसर में वर्मी कंपोस्ट प्लांट तैयार किया है। इस प्लांट को तैयार करने का मकसद पर्यावरण संरक्षण है। साथ ही वेस्ट मेटीरियल की खाद बनाना है। इस प्लांट के जरिये खाद तैयार की जा रही है। दीपक कुमार ने बताया कि इस खाद को आगामी माह से वे किसानों को बेच भी सकेंगे। इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से काफी सहायता की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस खाद का प्रयोग कर किसान अपनी मिट्टी की उत्पादन शक्ति बढ़ा सकते हैं। इससे पर्यावरण का संतुलन भी बना रहेगा और पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा। दीपक कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षक समुदाय की एक टीम हिमकोष्ट के साथ कार्य कर रही है। बताया कि रविवार को उन्होंने ऑनलाइन अपनी प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने बताया कि किस तरह वर्मी कंपोस्ट प्लांट तैयार किया जा सकता है और किस तरह वेस्ट मेटीरियल से वे खाद तैयार कर सकते हैं। बताया कि इस टीम में चंबा के तीन शिक्षक और भी हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। बताया कि पचास दिन में यह खाद तैयार हो जाती है। इसमें काफी कम मात्र में गोबर मिलाना पड़ता है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed