{"_id":"642da6e1fda011fcc407db46","slug":"chamba-singgi-kohaldi-kunna-bus-route-gasps-for-breath-chamba-news-c-19-1-112360-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-सिंग्गी-कोहलड़ी-कून्ना रूट की बस बीच राह हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-सिंग्गी-कोहलड़ी-कून्ना रूट की बस बीच राह हांफी
Wed, 05 Apr 2023 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 05 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। बस अड्डा चंबा से 32 सवारियों को लेकर अपने निर्धारित रूट चंबा-सिंग्गी-कोहलड़ी-कून्ना पर निकली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कोहलड़ी से दो किलोमीटर पहले ही हांफ गई। जैसे ही बस से सवारियां नीचे उतरीं तो अचानक बस से धुआं निकलने लगा। चालक-परिचालक ने बस से निकल रहे धुएं का कारण देखकर उसे सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। बस के बीच राह ही हांफ जाने से लोगों को पैदल अपने घरों का रुख करना पड़ा।
सवारियों सुनील कुमार, विपिन कुमार, मदन लाल, प्रदीप कुमार, हंस राज, कमला देवी, नीलम शर्मा, इच्छो देवी, अच्छरो देवी और कर्म चंद ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से हर बार खटारा बसें रूटों पर भेज कर सवारियों को परेशान किया जा रहा है। प्रबंधन को रूट पर बसें भेजने से पहले उनका निरीक्षण कर लेना चाहिए। बताया कि क्षेत्र में पहले ही भालुओं का आतंक हैं। ऐसे में बीच राह बसें हांफने से उनकी मुसीबतें बढ़ रही हैं। बुधवार सायं 5:30 बजे निर्धारित रूट पर निकली बस बीच राह खराब हो गई। उन्होंने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से रूट पर नई बस भेजने की मांग की है।