फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba school extra classes order by department

्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में अब लगेंगे दो एक्सट्रा जीरो पीरियड

Sun, 12 Jan 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
chamba school extra classes order by department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले के ग्रीष्मकालीन सत्र के विज्ञान संकाय वाले स्कूलों में अब दो जीरो पीरियड लगेंगे। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग ने स्कूलों के प्रमुखों को सुझाव जारी किया है।
इसके तहत एक पीरियड प्रार्थना सभा से पहले लगेगा और दूसरा पीरियड आधी छुट्टी से पहले स्कूल प्रधानाचार्य एडजेस्ट कर सकते हैं। विभाग की ओर से प्रार्थना सभा का समय का एडजेस्ट कर एक पीरियड और दूसरे जीरो पीरियड के लिए अन्य पीरियडों में पांच-पांच मिनट कम किए है।
विज्ञापन

विभाग ने दो दिन इंग्लिश, दो दिन फिजीक्स, दो दिनो केमेस्ट्री जीरो पीरियड में पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को यह कहा है कि जिन स्कूलों में विज्ञान संकाय नहीं है, वहां इंग्लिश विषय पर जीरो पीरियड की व्यवस्था स्कूल प्रमुख कर सकते हैं। गौरतलब है कि दिसंबर माह में जिले के सरकारी स्कूलों की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-बोर्ड परीक्षाओं में 17 स्कूलों की रिजल्ट प्रतिशतता चालीस प्रतिशत से नीचे ही सिमट गई थी। यह विभाग के लिए चिंता का सबब बन गया है।
विभाग अब ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पढ़ाने में व्यस्त रखना चाहता है। जिसके लिए जीरो पीरियड के तहत नई व्यवस्था शुरू करने के लिए स्कूल प्रमुखों को कहा है। वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से भी इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया है।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को दो जीरो पीरियड शुरू करने के लिए कहा गया है। स्कूल प्रमुख इस रणनीति के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए ज्यादा समय दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed