फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Sathi app will keep records of volunteers, will provide help in case of disaster

Chamba News: चंबा साथी एप में रहेगा स्वयंसेवकों का रिकॉर्ड, आपदा में मिलेगी मदद

Tue, 09 Dec 2025 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chamba Sathi app will keep records of volunteers, will provide help in case of disaster
चंबा। जिला प्रशासन द्वारा चंबा साथी एप के माध्यम से सभी प्रशिक्षित और सक्रिय स्वयंसेवकों का समग्र डिजिटल डाटाबेस तैयार करेगा। इस बारे में प्रशासन की ओर से प्रयास शुरू कर दिए है। इससे किसी भी प्रकार की आपदा, आपात स्थिति या प्रशासनिक आवश्यकता के समय त्वरित संचार और प्रभावी सहयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इस मामले को लेकर एलिगो क्रिएटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जिले में आपदा मित्र, नैसकॉम फाउंडेशन के डिजिटल एंबेसेडर, स्वीप, स्वयंसेवक, रक्तदाता समूह, स्वयं सहायता समूह, आशा वर्कर्स एवं अन्य कई स्वयंसेवी संगठनों के सदस्य प्रशासन को सहायता प्रदान कर रहे हैं। इन सभी समूहों की कोई एकीकृत डिजिटल सूची उपलब्ध न होने के कारण आपातकालीन परिस्थितियों में संदेश भेजने तथा समन्वय स्थापित करने में कठिनाई सामने आती है।
विज्ञापन

सभी स्वयंसेवकों के साथ प्रभावी रूप से संपर्क कर पाने के उद्देश्य से चंबा साथी एप को एक कार्य प्रवाह आधारित आधुनिक स्वयंसेवक प्रबंधन प्रणाली के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों द्वारा प्रशिक्षित वर्तमान एवं भविष्य के स्वयंसेवकों की पूरी जानकारी समय-समय पर अपडेट रहेगी। साथ ही प्रारंभिक संचार एसएमएस और मेल के माध्यम से तुरंत भेजा जा सकेगा। उपायुक्त ने कहा कि इस एप के माध्यम से स्वयंसेवक अपने संपर्क विवरण स्वयं भी अपडेट कर सकेंगे साथ में जिला प्रशासन को प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल, कार्यक्रमों और गतिविधियों का रिकॉर्ड एक ही मंच पर डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed