{"_id":"5fb671e58ebc3e5fa477cad9","slug":"chamba-sarahan-dosti-week-celebrated-chamba-news-sml351862153","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में शिवानी, नृत्य में बेबी रही अव्व्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में शिवानी, नृत्य में बेबी रही अव्व्ल
विज्ञापन
सराहण आंगनवाड़ी केंद्र में चाइल्ड लाईन कार्यक्रम के दौरान बच्चे।
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चाइल्ड लाइन चंबा ने ग्राम पंचायत सराहन के गांव सराहन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान टीम मेंबर चमन सिंह, काजू राम और विक्की जरियाल ने विशेष रुप से बाल-अधिकारों एवं अन्य बाल-संरक्षण मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा लोगों और बच्चों को चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सराहन वार्ड की वार्ड मेंबर कांता देवी मुख्यातिथि और आंगनबाड़ी केंद्र सराहन की कार्यकर्ता दुर्गा देवी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं। इस दौरान बच्चों के बीच भाषण प्रतियोगिता, बाल विवाह की बुराई के संबंध में नाटिका और नृत्य प्रतियोगिता प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में शिवानी ने पहला, तनिष्क ने दूसरा और वंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नृत्य प्रतियोगिता में बेबी, काजल और सोनी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बाल विवाह बुराई पर प्रस्तुत नाटिका शिशु, दिक्षु, विशाल, शिवानी, विशाल और वंशिका ने अपनी भूमिका अदा करते हुए सराहनीय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को कोविड-19 की गंभीरता के संबंध में जागरूक किया गया।