{"_id":"61f6ca7f89a77455a32d5457","slug":"chamba-sadar-mla-solved-the-problems-chamba-news-sml3981113167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा सदर विधायक ने समस्याओं का किया निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
चम्बा फटाफट
चंबा के धड़ोग मोहल्ले में कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक पवन नैयर को सम्मानित करते युवा।
- फोटो : Chamba
Link Copied
चंबा। नगर परिषद चंबा के धड़ोग वार्ड में सदर विधायक पवन नैयर ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को फोन करके मौके पर उनका निदान भी करवाया।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा की कार्यप्रणाली और नीति से प्रभावित होकर पचास लोगों ने पार्टी का दामन थामा। विधायक ने उन्हें हार पहनाकर स्वागत किया। नैयर ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना था। चंबा विस क्षेत्र को विकास की दृष्टि में पहले स्थान पर लाना था। विधानसभा क्षेत्र के ऐसे गांव जो सड़क से नहीं जुड़ पाए थे, उनके लिए सड़क पहुंचाई गई है। इसके अलावा शहर में पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें स्थापित की गईं। इन कार्यों को करवाने में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का उन्हें सहयोग मिला। जब भी उन्होंने चंबा के विकास के लिए बजट मांगा मुख्यमंत्री झोली खोलकर बजट दिया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी और लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।