फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba runner seema meets pt usha asian games 10000m bronze 5000m gold

हिमाचल: चंबा की धाविका सीमा से मिलीं पीटी ऊषा, दीं जीत की बधाई; 5000 मीटर में गोल्ड की उम्मीद

Mon, 28 Sep 2026 12:14 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 28 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

चंबा की धाविका सीमा की एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि की भारतीय एथलेटिक्स की दिग्गज पीटी ऊषा ने सराहना की। जापान के आइची-नागोया में दोनों की मुलाकात हुई, जहां पीटी ऊषा ने सीमा के साथ तस्वीर भी साझा की। बातचीत के दौरान उन्होंने सीमा को दौड़ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए और आगामी 5000 मीटर स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
chamba runner seema meets pt usha asian games 10000m bronze 5000m gold
पीटी ऊषा ने जापान के आइची-नागोया में सीमा से मुलाकात की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की धाविका सीमा के लिए जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेल यादगार बन गए हैं। 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली सीमा को अब भारतीय एथलेटिक्स की दिग्गज पीटी ऊषा का भी आशीर्वाद मिला है। जापान में हुई मुलाकात के दौरान पीटी ऊषा ने सीमा से बातचीत की और उसकी उपलब्धि की सराहना की। दोनों ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे पीटी ऊषा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया।

विज्ञापन


16 साल बाद भारत को मिला पदक
बातचीत के दौरान पीटी ऊषा ने सीमा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उसने शानदार प्रदर्शन कर भारत को 10,000 मीटर दौड़ में 16 साल बाद एशियाई खेलों का कांस्य पदक दिलाया है। पीटी ऊषा ने सीमा को आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दौड़ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी सीमा के साथ साझा किए, जो आगे की प्रतियोगिताओं में उसके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन


अब 5000 मीटर पर निगाहें
सीमा के लिए अगली चुनौती 5000 मीटर दौड़ है। पीटी ऊषा ने उम्मीद जताई कि सीमा इस स्पर्धा में भी मजबूत प्रदर्शन करेगी और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचेगी। इस मुलाकात के बाद चंबा के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। एक तरफ सीमा की एशियाई खेलों में पदक जीतने की उपलब्धि को हिमाचल और चंबा के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पीटी ऊषा जैसी दिग्गज खिलाड़ी से मिली सराहना ने इस उपलब्धि को और खास बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों के लिए बनी प्रेरणा
सीमा की सफलता का असर केवल एक पदक तक सीमित नहीं है। एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। उनकी उपलब्धि हिमाचल के उन युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। अब चंबा सहित पूरे हिमाचल के खेल प्रेमियों की नजरें सीमा की आगामी 5000 मीटर स्पर्धा पर टिकी हैं। हर किसी को उम्मीद है कि 10,000 मीटर में कांस्य के बाद सीमा अगली दौड़ में भी दमदार प्रदर्शन कर देश के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed