{"_id":"68e55b749169c856aa068c72","slug":"chamba-reels-under-cold-wave-after-rain-and-snowfall-32-roads-restored-26-still-closed-chamba-news-c-88-1-ssml1004-163077-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बारिश-बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में चंबा, 32 सड़कें बहाल, 26 अभी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बारिश-बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में चंबा, 32 सड़कें बहाल, 26 अभी बंद
Tue, 07 Oct 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
चंबा में पांगी के सुराल भटोरी में बर्फबारी के दौरान का नजारा।स्रोत जागरूक पाठक
चंबा। जिले में सोमवार से हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। इससे समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया। जगह-जगह भूस्खलन हुआ और 58 सड़कें बंद हो गईं, जिनमें देर शाम तक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी ने 32 सड़कों को बहाल कर दिया है, जबकि 26 मार्गों को बहाल करने में मशीनरी जुटी हुई है।
इसके अलावा बारिश के कारण जिलेभर में 193 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए, जिनमें से 159 ट्रांसफार्मरों को बहाल कर दिया है, जबकि अभी भी 34 ट्रांसफार्मर बंद होने से 180 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ।
वहीं, चंबा-खज्जियार मार्ग गेट तक ही बहाल हो पाया, जबकि खज्जियार तक मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी है। उधर, भरमौर, पांगी और चुराह व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश के चलते नुकसान की सूचना नहीं है। कुछ जगह मार्ग और बिजली ट्रांसफार्मर बंद हुए है। इनकी बहाली कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
कहां, कितने मार्ग और ट्रांसफार्मर बंद
तीसा में सात, चंबा और भरमौर में छह-छह मार्ग बंद हैं। पांगी में दो मार्ग बंद हुए हैं। इसके अलावा भटियात में एक संपर्क मार्ग बाधित है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 29, चंबा और सलूणी में दो-दो और डलहौजी में एक ट्रांसफार्मर बंद है।