{"_id":"648208fa25726944980af224","slug":"chamba-police-has-tightened-the-noose-on-drunken-drivers-at-night-chamba-news-c-88-1-ssml1006-595-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नशे में गाड़ी चलाने पर काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नशे में गाड़ी चलाने पर काटे चालान
Thu, 08 Jun 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा पुलिस ने रात को नशे में गाड़ी चलाने वाले चालकों पर शिकंजा कस दिया है। रोजाना रात को पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के चालान काट रही है। इनको मौके पर भुगतान के बजाय अदालत में भेजा जा रहा है। यहां पर न्यायिक दंडाधिकारी नशे में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों को जुर्माने के साथ कोर्ट लॉकअप में रखने की सजा भी सुना रहे हैं।
बुधवार को चंबा थाना की टीम ने थाना प्रभारी संजीव चौधरी की अगुवाई में बालू पुल, साहो मार्ग सहित अन्य जगह नाके लगाए। इस दौरान रात को सड़क से गुजरने वाले हरेक वाहन चालक की विशेष यंत्र के जरिये जांच की गई। इस दौरान आठ चालक ऐसे पकड़े गए जो नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। पुलिस ने उन चालकों के चालान काटे और अब इन चालानों को अदालत में भेजा जाएगा जहां पर न्यायिक दंडाधिकारी उनका फैसला सुनाएंगे। इससे पहले भी पुलिस एक दर्जन से अधिक वाहन चालकों के चालान रात को नाके लगाकर काट चुकी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।