{"_id":"5e272cad8ebc3e4b18058ac5","slug":"chamba-pathankot-bus-car-collied-three-injured-chamba-news-sml321759884","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-पठानकोट मार्ग पर चाहला के पास बस व कार में हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-पठानकोट मार्ग पर चाहला के पास बस व कार में हुई टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर चाहला के पास एचआरटीसी बस और कार के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई हैं। इन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मरहम पट्टी करवाने के बाद घर भेज दिया गया। जबकि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। हादसे में कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
बस को भी कार टकराने से काफी क्षति पहुंची। हादसा मंगलवार शाम चार बजे के करीब हुआ, जब पठानकोट से एचआरटीसी की बस चंबा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चाहला के पास चंबा की तरफ से आ रही कार बस के साथ टकरा गई।
हादसे के बाद बस और कार में सवार सभी लोग बाहर निकल आए। घटनास्थल पर मार्ग के दोनों तरफ बीस मिनट तक ट्रैफिक जाम हो गया। पहले बस और कार चालक गलती मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।