फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba parking marking for people

शहर में अब गाड़ी खड़ी करने पर नहीं होगी नो पार्किंग चालान की टेंशन

Mon, 17 Feb 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
chamba parking marking for people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। शहर में लोगों को वाहन खड़े करने के लिए जल्द ही अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर लोग शुल्क देकर वाहन खडे़ कर सकेंगे। इससे जहां जिले भर से हर रोज चंबा बाजार आने वाले लोगों को वाहन खड़े करने की जगह ढूंढने से निजात मिलेगी तो वहीं चालान की चिंता नहीं रहेगी। नगर परिषद की विशेष बैठक में शहरवासियों की समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगर परिषद चंबा ने शहर में तीन स्थानों का चयन किया है। यहां बैरियर लगाकर लोगों को अस्थायी पार्किंग मुहैया करवाई जाएगी।
पंद्रह मिनट गाड़ी खड़ी करने का नहीं लगेगा शुल्क
अस्थायी पार्किंग में पंद्रह मिनट गाड़ी पार्क करने पर कोई शुल्क नहीं देेना होगा। जबकि एक घंटे तक गाड़ी पार्क करने पर दस रुपये तक शुल्क चुकाना होगा। जबकि दो पहिया वाहनों के लिए यह शुल्क पांच रुपये तय किया गया है। दो घंटे के लिए पार्किंग शुल्क दोगुना लिया जाएगा। बैठक में सदर विधायक पवन नैयर मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सात दिन में देनी होगी एनओसी
बैठक में निर्णय लिया गया है कि नप में एनओसी लेने वाले लोगों को बार-बार कार्यालय चक्कर नहीं काटने होंगे। सात दिन के भीतर नप को एनओसी जारी करनी होगी। अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यह निर्देश सदर विधायक ने बैठक में अधिकारियों को जारी किए। उन्होंने कहा कि नप में एनओसी समय पर न मिलने को लेकर अकसर लोग उनके पास शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। मगर अब यह सिलसिला नहीं चलेगा। इसके अलावा नप में अन्य कार्यों को लेकर भी लोगों को नहीं लटकाने के निर्देश विधायक ने नदिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि शहर में अस्थाई पार्किंग को लेकर तीन स्थानों पर बैरियर लगाकर पार्किंग बनाई जाएगी। यहां पर गाड़ी खड़ी करने वालों से मामूली शुल्क लिया जाएगा। जब तक शहर में स्थायी पार्किंग नहीं बन जाती, लोगों की सुविधा के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed