फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Palampur-Bharmour bus service closed for one month

Chamba News: चंबा-पालमपुर-भरमौर बस सेवा एक माह से बंद

Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Palampur-Bharmour bus service closed for one month
चंबा-पालमपुर-भरमौर बस सेवा एक माह से बंद
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
एकमात्र बस बंद होने से निजी वाहनों का लेना पड़ रहा सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। एक सप्ताह से चंबा-पालमपुर-भरमौर-कुगति रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस सेवा बंद पड़ी है। यह बस हर रोज सुबह पांच बजे भरमौर से रवाना होकर सुबह सात बजे कुगति पहुंचती थी। इससे सैकड़ों यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलती थी लेकिन, बीते कुछ दिन से बस सेवा अचानक बंद होने के कारण स्थानीय लोगों और खासतौर पर कार्तिक स्वामी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों कार्तिक स्वामी मंदिर में धार्मिक आस्था के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। खासकर कांगड़ा, पालमपुर और अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुगति पहुंच रहे हैं। एचआरटीसी की एकमात्र बस सेवा बाधित होने से उन्हें निजी टैक्सियों और अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनका यात्रा खर्च कई गुना बढ़ गया है।

श्रद्धालुओं कामिनी, जीवन कुमार, संगम कुमार, अविनाश शर्मा, कशिश कुमारी, दीक्षा आदि का कहना है कि पहले यह बस यात्रा का सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन थी। अब सेवा बंद होने के कारण उन्हें न केवल आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, बल्कि समय की बर्बादी भी हो रही है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि इस रूट पर बस सेवा को तुरंत बहाल किया जाए। एचआरटीसी के ट्रेफिक मैनेजर आशविंदु सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बस को जल्द बहाल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed