फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba news,women sucide,lahru village

लाहडू गांव में महिला ने लगाया फंदा

Sun, 14 Feb 2021 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
chamba news,women sucide,lahru village
बनीखेत (चंबा)। नैनीखड्ड के लाहडू गांव में रविवार सुबह के समय महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी पहचान सत्या देवी पत्नी बिट्टू राम निवासी गांव लाहडू पंचायत नैनीखड्ड के रूप में हुई है। सुबह नौ बजे जब महिला काफी देर बाद अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी बेटी ने आवाज लगाई लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

बेटी ने जब कमरे के अंदर जाकर देखा तो महिला फंदे पर झूल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और महिला के मायका पक्ष को सूचित किया। मायका पक्ष ने उसकी मौत को लेकर किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसएचओ चुवाड़ी रोहित गुलेरिया ने बताया कि लाहडू गांव में एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed