{"_id":"602951ed8ebc3ee92234661b","slug":"chamba-news-janmanch-in-haripur-panchyat-vipin-parmar-solve-the-people-problem-chamba-news-sml3609792164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच कार्यक्रम में विस अध्यक्ष सवा घंटा देरी से पहुंचे, इंतजार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच कार्यक्रम में विस अध्यक्ष सवा घंटा देरी से पहुंचे, इंतजार करते रहे लोग
विज्ञापन
हरीपुर पंचायत में जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार
- फोटो : Chamba
चंबा। दिन रविवार, जगह हरीपुर पंचायत, प्रदेश सरकार का 22वां जनमंच, सुबह दस बजे जनमंच का समय निर्धारित था। लोग अपनी समस्याओं को लेकर सुबह नौ बजे जनमंच कार्यक्रम में पहुंचना शुरू हो गए। पंजीकरण केंद्र में लोग अपनी समस्याएं दर्ज करवाने के साथ मंच में लगी कुर्सियों पर आसीन होकर विधानसभा (विस) अध्यक्ष के आने का इंतजार करने लगे। सवा ग्यारह बजे विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार जनमंच स्थल पर पहुंचे। जहां पर वह आधे घंटे तक प्रदर्शनियों का अवलोकन करते रहे। करीब 12 बजे वह मंच पर पहुंचे। उनके मंच पर पहुंचने के बाद लोगों की समस्याओं का समाधान शुरू हो पाया।
जनमंच के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 41 मांगें और दो प्रमुख समस्याएं ग्रामीणों ने रखीं। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विस अध्यक्ष विपिन परमार ने सभी मांगों को कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा। समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि ग्रामीणों की मांगों पर तुरंत कार्यवाही की जाए।
राजपुरा पंचायत की प्रधान ने मांग रखी कि पंचायत के साथ बने पेयजल टैंक से पानी की रिसाव हो रहा है। जिससे टैंक टूटने का खतरा पैदा हो गया है। इसलिए टैंक को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। इसको लेकर विस अध्यक्ष ने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को आदेश दिए कि सात दिनों के भीतर टैंक का निरीक्षण कर नया टैंक बनाने की योजना बनाई जाए।
विज्ञापन
डॉ. डीके सोनी ने जनमंच में मुद्दा उठाया कि सरकार तीन साल पूरे होने के उपरांत भी जेसीसी की बैठक नहीं कर पाई है। बैठक न होने की वजह से कर्मचारियों की मांगें व समस्याएं अधूरी पड़ी हैं। विस अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह जल्द ही सरकार से बात करेंगे।
राजपुरा पंचायत के गनियाली गांव के लोगों ने जनमंच में बताया कि गांव में आधा दर्जन घरों के ऊपर बिजली के तार हैं। लोग परेशान हैं। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि वह जल्द ही गांव का निरीक्षण करके बिजली लाइन को बदलने का प्रयास करेंगे। विस अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेने के आदेश जारी किए।
सरोल पंचायत के नरेलू वार्ड में सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा करने को लेकर दिलावर व अन्य ग्रामीणों ने विस अध्यक्ष को अवगत करवाया। रास्ते के ऊपर अवैध रूप से लैंटर डाला गया है। शव यात्रा को वहां से ले जाना मुश्किल हो रहा है। विस अध्यक्ष ने तहसीलदार को उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही इस मामले में जिलाधीश को भी जांच करने को कहा।
लेखराज ने सरोल पंचायत में खच्चर मार्ग को पक्का करने की मांग जनमंच में रखी। इसको लेकर विस अध्यक्ष ने बीडीओ को आदेश जारी किए कि मार्ग को शीघ्र पक्का करवाया जाए।