फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Municipal Council will remove illegal hoardings installed in the city

Chamba News: शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स को हटाएगी नगर परिषद चंबा

Sun, 03 Dec 2023 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Dec 2023 05:17 AM IST
विज्ञापन
Chamba Municipal Council will remove illegal hoardings installed in the city
चंबा। शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ अब नगर परिषद चंबा सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। नगर परिषद चंबा में विशेष बैठक बुलाकर बिना अनुमति के शहर की सुंदरता पर दाग लगाने वाले होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई करने की रणनीति बनाई है। अमर उजाला ने शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाने वाले होर्डिंग्स के खिलाफ चलाए अभियान के बाद नगर परिषद चंबा हरकत में आई है।
विज्ञापन




नगर परिषद चंबा ने बिना अनुमति बैनर और होर्डिंग लगाने वालों पर नकेल कसने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर परिषद ने कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि होर्डिंग शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं। इन्हें जल्द ही हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के टैक्सी स्टैंड के पास स्थापित एलसीडी पर विज्ञापन चलाए जाएंगे, इससे नगर परिषद की आमदन भी बढ़ेगी।
विज्ञापन




बहरहाल, अमर उजाला अभियान को लेकर प्रकाशित खबरों से नगर परिषद चंबा की तंद्रा टूटती नजर आ रही है। अब आगामी समय ही बताएगा कि नगर परिषद चंबा अपने निर्णय पर कायम रह पाती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौर रहे कि बिना अनुमति के होर्डिंग और पोस्टर शहर की सुंदरता पर दाग लगाने का काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, शहर में नगर परिषद की अनुमति के बगैर लगाए जा रहे होर्डिंग और पोस्टर राजस्व का भी चूना लगा रहे है। ऐसे में अब नगर परिषद चंबा की ओर से हाउस की विशेष बैठक में लिया गया कितना धरातल पर उतरता है यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed