फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba lit up with 5100 lamps of desi ghee, huge fireworks

Chamba News: देसी घी के 5100 दीपों से जगमग हुआ चंबा, जमकर आतिशबाजी

Mon, 22 Jan 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chamba lit up with 5100 lamps of desi ghee, huge fireworks
चंबा। शहर में दिन भर श्रीराम के उद्घोष गूंजते रहे। लोग राम के रंग में रंगे नजर आए। सुबह के समय प्रभात फेरियां निकाली गईं।
विज्ञापन

दिन भर भजनों का दौर चलता रहा। इसके बाद भंडारे लगाए गए। जिले के सभी मंदिरों में एलईडी पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया गया।
लक्ष्मीनारायण मंदिर, बनगोटू स्थित सीता राम मंदिर, जुलाहकड़ी के राधा-कृष्ण मंदिर, करियां के शिव मंदिर और हरिराय मंदिर में सुबह 11:00 बजे महिलाएं एकत्रित हो गई थीं। इसके बाद भजनों का दौर चलता रहा। मंदिरों में 12 बजे के बाद लाइव प्रसारण शुरू हो गया। शहर के मुख्य चौक, भंजराड़ू, बनीखेत, डलहौजी, चुवाड़ी, तीसा और भरमौर आदि क्षेत्रों में एलईडी पर लोगों ने कार्यक्रम देखा। इसके बाद हलवा और खीर का प्रसाद बांटा गया।
मुगला, करियां, शहर के मुख्य चौक, सुल्तानपुर, सरोल, मैहला और चौरासी मंदिर परिसर में भंडारे लगाए गए। शाम के समय शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान का वेश धरे कलाकार मौजूद रहे। लोगों ने आतिशबाजी करने के साथ डीजे पर भी खूब ठुमके लगाए। पुराना बस स्टैंड से शोभायात्रा शुरू हुई। पूरे शहर की परिक्रमा की। चौक में भगवान श्रीराम की आरती की गई। इसके बाद लोगों को प्रसाद बांटा गया। देर शाम को लोगों ने घरों के बाहर दीये जलाए। शहर स्थित मुख्य चौक पर 5100 घी के दीपक जलाए गए। देर रात तक मंदिरों में कार्यक्रम चलते रहे।
विज्ञापन

--
बनीखेत में भी भजन-कीर्तन
बनीखेत/चंबा। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बनीखेत बाजार श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में रामभक्त नाचतेे हुए नजर आए। भूरूनाग मंदिर बनीखेत में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान झांकी भी निकाली गई। इसके बाद भंडारा और हलवे का प्रसाद बांटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
सिहुंता में सुंदरकांड का पाठ
सिहुंता। राम लीला क्लब सिहुंता ने सुबह 9:00 से 11:00 बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया। राम भक्त नाचते हुए नजर आए। रात तो आतिशबाजी भी की गई। मंगला पंचायत में भी राम प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया। इसमें झांकी निकाली गई। इसके बाद भंडारा लगाया गया। संवाद


--
चुवाड़ी में निकाली शोभायात्रा, भंडारा भी लगाया

चुवाड़ी/चंबा। चुवाड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। राम भक्तों ने सुबह साढ़े चार बजे प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद आठ बजे से लेकर दस बजे तक सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सुदली चौक से होकर श्री कृष्ण मंदिर चुवाड़ी तक पहुंची। यहां अयोध्या के मंदिर का लाइव कार्यक्रम चौगान में दिखाया गया। इस दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। सभी भक्त राम के धुन में लीन हो गए। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed