फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba-Khajjiar road closed due to snowfall restored in nine hours

Chamba News: बर्फबारी से बंद चंबा-खज्जियार सड़क नौ घंटों में बहाल

Fri, 21 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Chamba-Khajjiar road closed due to snowfall restored in nine hours
बर्फबारी से बंद चंबा-खज्जियार सड़क नौ घंटों में बहाल
विज्ञापन

वीरवार मध्यरात्रि बर्फबारी से बंद हो गया था मार्ग
मार्ग खुलते ही गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को पहुंचीं गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने नौ घंटों में यातायात के लिए बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। वीरवार देर रात एक बजे बर्फबारी से बंद सड़क को शुक्रवार सुबह 10:00 बजे लोक निर्माण विभाग की मशीनरी से यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया। हालांकि, खज्जियार से लक्कड़मंडी का मार्ग अभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा हुआ है। खज्जियार मार्ग के यातायात के लिए बहाल होने पर स्थानीय लोगों सहित सैलानियों ने राहत की सांस ली है।
मौसम के करवट बदलते ही वीरवार शाम को पर्यटन स्थल खज्जियार में बर्फबारी शुरू हो गई। पूरी रात रुक-रुक कर बर्फबारी हाेने से खज्जियार में तीन से चार इंच तक ताजा बर्फबारी हुई। इससे वीरवार मध्यरात्रि गेट से खज्जियार मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। वहीं, बर्फबारी के कारण मार्ग पर फिसलन होने से दोपहर तक चंबा से खज्जियार के लिए कोई भी बस सेवा लोगाें को नहीं मिल पाई। अल सुबह बर्फबारी से मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क से बर्फ हटाने के लिए मौके पर रवाना हुई। विभागीय मशीनरी ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए सुबह दस बजे मार्ग को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

खज्जियार समेत आसपास के गांवों में बर्फबारी के बाद ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होकर रह गए। लिहाजा, सुबह के समय मार्ग बहाल होने की सूचना मिलने पर इंडेन और भारत गैस के सिलिंडरों की गाड़ियां खज्जियार पहुंचीं। खज्जियार में रसोई गैस सिलिंडरों के पहुंचने की सूचना मिलने पर ग्रामीण अपने खाली सिलिंडर लेकर इन्हें रिफिल करवाने के लिए पहुंचे। इंडेन गैस वितरकों छिंदू, शुभम कुमार और भारत गैस एजेंसी के वितरक विक्की ने बताया कि लोगों को क्रमवार सिलिंडर वितरित किए गए। लोक निर्माण विभाग मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि गेट से खज्जियार मार्ग पर गिरी बर्फ को हटा कर मार्ग यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed