फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba hurry college admission last day

चंबा कॉलेज में करीब चार हजार विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, आज अंतिम दिन

Sun, 30 Aug 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
chamba hurry college admission last day
चंबा। चंबा कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का आंकड़ा चार हजार के करीब पहुंच गया है। कोरोना काल के बीच विद्यार्थी प्रवेश लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्रवेश प्रक्रिया के लिए सोमवार को अंतिम दिन रहेगा। विवि प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है। जबकि इससे पहले यह तिथि बीस अगस्त थी। विद्यार्थियों को सुविधा के अनुसार इस तिथि को 31 अगस्त किया गया।
विज्ञापन

प्रथम वर्ष में करीब दो हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से ऑनलाइन ही फीस जमा करवाने की व्यवस्था भी बनाई गई है। विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा करवा रहे हैं। वहीं, सरकार ने अब कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है। सरकार के निर्देश पर कॉलेजों ने एक लिंक तैयार किया है।
द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया रोल ऑन बेसिस पर हुई। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने बताया कि प्रवेश का आंकड़ा चार हजार के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिन है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ही प्रवेश बच्चों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed