{"_id":"5e6674ab8ebc3eeb2377447b","slug":"chamba-hrtc-employee-deamand-to-governement-chamba-news-sml327097243","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 से रिटायर्ड कर्मचारियों को 27 फीसद महंगाई भत्ता व लवी इन कैशमेंट नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2016 से रिटायर्ड कर्मचारियों को 27 फीसद महंगाई भत्ता व लवी इन कैशमेंट नहीं दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कल्याण मंच चंबा ने सोमवार को जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद ने की। बैठक में कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सबसे पहले सेवानिवृत्त कल्याण मंच के सदस्य तिलक राज के बेटे की दुर्घटना में निधन पर शोक प्रकट कर दो मिनट का मौन रखा गया।
मंच के उपाध्यक्ष भूपिंद्र जसरोटिया ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक 2016 के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 27 फीसदी महंगाई भत्ता और लीव इनकैशमेंट नहीं दिया गया है। वर्ष 2018 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भुगतान भी नहीं किया गया है। इसके साथ ही पेंशन भी समय पर नहीं मिलती है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। कर्मचारी दाने-दाने के मोहताज हो गए हैं। ऐसे में कर्मचारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उन्होंने एचआरटीसी और प्रदेश सरकार से मांग की कि जल्द कर्मचारी की समस्याओं का समाधान किया जाए।