फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba hospital lack of facilities in chamba hospital

चंबा अस्पताल में स्नान गृह न होने से मरीज-तीमारदार परेशान

Wed, 04 Nov 2015 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 04 Nov 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
chamba hospital lack of facilities in chamba hospital

क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में स्नान गृह खोलने की मांग तूल पकड़ रही है। मौजूदा समय में क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में कई-कई दिनों तक मरीजों और उनके तीमारदारों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में उन्हें स्वच्छ रहने के लिए स्नान लेने की भी आवश्यकता होती है लेकिन दुविधा यह है कि क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में स्नान गृह की व्यवस्था है ही नहीं।

विज्ञापन


इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में से हाकम सिंह, चैन लाल, पृथी सिंह, परवेश कुमार, महेंद्र सिंह, जगत राम, होशियार सिंह, नारायण, सुखदेव, हरि लाल और मक्खन राम ने बताया कि क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में स्नान गृह न होने से लोगों को स्नान करने के लिए होटलों या लॉज में कमरे किराये पर लेने पड़ते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें काफी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। मौजूदा समय में स्नान गृह के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में काफी जगह उपलब्ध है लेकिन मरीजों और उनके तीमारदारों की इस सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते लोगों ने प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय चिकित्सालय प्रबंधन से मांग की है क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में शीघ्र स्नान गृह की सुविधा मुहैया करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed